संजय सिन्हा ने सज्जन पारीक को दी मीडिया विंग की जिम्मेदारी

आसनसोल : शिल्पांचल के वरिष्ठ पत्रकार सज्जन पारीक को इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के मीडिया विंग का प्रभारी बनाया गया है।ज्ञात हो कि संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा ने वरिष्ठ पत्रकार सज्जन पारीक को कुल्टी बालक अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।संजय सिन्हा इन दिनों पश्चिम बंगाल प्रवास पर हैं।इसी दौरान आसनसोल कार्यालय में उन्होंने श्री पारीक को यह जिम्मेदारी दी।साथ ही उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की।श्री सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि जीवन संध्या के इस दौर में भी सज्जन जी सक्रिय हैं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं,यह बहुत बड़ी बात है।उन्होंने अब तक के जीवन काल में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है।आगे भी वह निरंतर सक्रिय रहें,यही मेरी हार्दिक इच्छा है।इस जिम्मेदारी के बाद सज्जन पारीक ने उनका आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की इच्छा जताई।गौरतलब है कि इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल भारत और बाहर के देशों में भी सक्रिय है और जागरूकता अभियान चला रहा है,ताकि हर इंसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *