आस्था, भक्ति भावना से मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालु भाव विभोर

रामस्नेही यूनीमार्क वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा ।

कोलकाता । रामस्नेही यूनीमार्क वेलफेयर एसोसिएशन स्थित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा का उद्घाटन बाल व्यास श्री श्रीकान्त शर्मा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ । बाल व्यास जी ने मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने आशीर्वचन में भक्तों के जीवन में सुख – शान्ति की शुभकामना दी तथा सामाजिक सेवाकार्य एवम् गौमाता की सेवा करने की प्रेरणा दी । विद्वान पंडितों द्वारा 5 दिवसीय पूजन में भक्ति भावना से आयोजित समारोह में पूजन, महाभिषेक, आरती में श्रद्धालु भक्त सपरिवार शामिल हुए तथा पूजा – अर्चना की । मन्दिर में शिव परिवार, राधा – कृष्ण, देवी दुर्गा, श्री हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है । भजन गायकों तथा भजन मंडलियों ने भजनों की अमृत वर्षा से भाव विभोर किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *