सिलीगुड़ी में चिकित्सक पर हमला, सड़कों पर चिकित्सक और अस्पताल कर्मी

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी। शहर में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर हमले के आरोप को लेकर शहर में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि मंगलवार को

चिकित्सक मैनाक मुखर्जी पर हिलकार्ट रोड स्थित एक बहुमंजिली कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते समय पीछे से हमला किया गया था। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उस घटना के विरोध में बुधवार को चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों ने हिलकार्ट रोड के मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

चिकित्सकों का कहना है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *