जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

कोलकाता (23 फरवरी) : जवाहरलाल नेहरु विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में ‘मिशन रोशनी’ योजना के तहत सोमवार 23 फरवरी को ‘शंकर नेत्रालय’ (कोलकाता) द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
‘समग्र शिक्षा मिशन’ और ‘कोग्निज़ेंट फाउंडेशन इंडिया’ के सहयोग से ‘शंकर नेत्रालय’ ने इस शिविर का आयोजन विद्यालय में किया। ‘शंकर नेत्रालय’ के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इस जाँच शिविर में अपनी सेवा दी। विद्यालय के 210 छात्रों ने इस जाँच शिविर की सेवा का लाभ लिया। 20 विद्यार्थियों को चिकित्सकों ने चश्मा पहनने का परामर्श दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आँखों के महत्व को बताते हुए उसे साफ़ रखने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। किन फलों के सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ती है, आँखों में संक्रमण कैसे होता है और इनसे कैसे बचा जा सकता है, इन बातों की जानकारी छात्रों को दी गई। साथ ही साथ नियमित अंतराल पर आँखों की जाँच करवाने की भी सलाह छात्रों को दी। प्रधानाध्यपिका मधुरिमा चंद्रा ने ‘मिशन रोशनी’ योजना की इस पहल की सराहना की और ‘शंकर नेत्रालाय’ से आएँ चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अध्यापक सुमन कुमार दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त अन्य शिक्षकों कौशिक साधुखान, गिरिजेश शर्मा, मृत्युंजय सिंह, राजेंद्र रजक, विनोद यादव आदि ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी से शिविर के संचालन में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *