नागरिक स्वास्थ्य संघ एवम् मालापाड़ा फ्रेंड्स यूनियन क्लब का सेवाकार्य

 

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने मालापाड़ा फ्रेंड्स यूनियन क्लब के सहयोग से 62 नागरिकों की आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । मालापाड़ा फ्रेंड्स यूनियन क्लब के अध्यक्ष गणेश प्रसाद (गज्जू) चांडक, गोपाल कृष्ण कासट, नारायण दास मूंधड़ा, विश्वनाथ थिरानी, बिमल राठी, डॉ. जयंत दास, अशोक दुजारी, राजेश मोहता, सुमित डागा, आदित्य दम्मानी, संतोष कोठारी, बजरंग मूंधड़ा एवम् अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के सचिव विकास चन्द चांडक, आलोक दम्मानी, विकास जयसवाल, विजय बागड़ी, संजय सांगानेरिया एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । समाजसेवी गज्जू चांडक, गोपाल कृष्ण कासट, नारायण दास मूंधड़ा एवम् अतिथियों ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है । दोनों संस्थाओं ने स्थापना से निरन्तर प्रगति करते हुए सामाजिक संस्थाओं में विशिष्ट स्थान कायम किया है । परोपकार एवम् निःस्वार्थ भावना से सेवा परम उद्देश्य है । सभी अतिथियों ने रोगियों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना देते हुए हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । विकास चन्द चांडक ने बताया मार्च में 400 वाँ नेत्र चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित होगा । संचालन आलोक दम्मानी, धन्यवाद ज्ञापन विकास जयसवाल ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *