शुभेंदु के गढ़ नंदीग्राम में बीजेपी को झटका, दो नेता तृणमूल में शामिल

मेदिनीपुर, 20 फ़रवरी । विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। शुक्रवार शाम शुभेंदु अधिकारी के गढ़ कालिचरणपुर गांव की 245 नंबर बूथ की बीजेपी सदस्य तनुश्री दास और उनके पति, बूथ अध्यक्ष कालिपद दास ने पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

पूर्वी मिदनापुर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुहासिनी कर ने उनका स्वागत किया। तनुश्री ने बताया, “क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। पंचायत प्रमुख से मदद मांगी तो अपमानित किया गया। पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखा, लेकिन कोई समाधान न मिला। इसलिए TMC में शामिल हुए।

तृणमूल नेता बप्पादित्य गर्ग ने दावा किया, “शुभेंदु के साम्प्रदायिक रुख से तनुश्री असहमत थीं। आगामी चुनाव में नंदीग्राम से बीजेपी को बाहर करेंगे।”बीजेपी नेता बटकृष्ण दास ने पलटवार किया, “तनुश्री लंबे समय से TMC के संपर्क में थीं। इससे पार्टी को नुकसान नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *