18 दिनों से लापता लड़की की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

रानीगंज/ अंडाल थाना के बन बहाल आउटपोस्ट अंतर्गत हरिपुर उखड़ा रोड गाय घाटा की रहने वाली लापता लड़की 19 वर्षीय प्रगति कुमारी मौर्या की 18 दिन लापता के बाद पता लगाने में पुलिस की विफलता को लेकर बड़ा आरोप लगाया है ,प्रगति कुमारी की माँ संगीता मौर्या ने बताया कि मेरी लड़की प्रगति कुमारी मौर्या को यहां के एक स्थानीय युवक अभय पासवान ने पहले हमारे घर में घुसकर हमारी लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश किया ,उस वक्त हमारी लड़की ने उसे भुरा भला कहा था इसके लेकर हम लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ था उसके बाद अभय पासवान ने धमकी दी थी और कहा था कि तुम्हारी लड़की के चलते हमारे परिवार को बेज्जती का सामना करना पड़ा है ,इसका बदला हम लेकर रहेंगे उसके बाद वह विभिन्न तरह से हमारी लड़की के पीछे उसको अपनी और करने की कोशिश में लग रहा, लेकिन हमारी लड़की उसकी एक न सुनी मै कुछ दिनों के लिए पूरी गई हुई थी ,हमारे घर में बुजुर्ग हमारे ससुर थे उसी का फायदा उठाते हुए दो फरवरी रात को अभय पासवान ने हमारी लड़की प्रगति कुमारी मौर्या को लेकर फरार हो गया ,किस हालत में और कैसे लेकर फरार हो गया यह आज तक पता नहीं चला इसके बाद मैंने बन बहाल आउटपोस्ट गई यहां पर हमारी बातों को गंभीरता से नहीं सुना गया, उसके बाद मैंने अंडाल थाना में किडनैपिंग का मामला करने गई लेकिन हमारी एक न सुनी पुलिस वालों ने मजबूरन पुलिस के कहने पर गुणसूदगी का मामला दर्ज कराया ,पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हमारी लड़की को खोज कर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ उसके बाद हमने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर में शिकायत की उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ उसके बाद दुर्गापुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया आज 18 दिन बीत जाने के बावजूद भी हमारे लड़की का कोई आता पता नहीं है, मुझे कभी-कभी आशंका हो रही है कि कहीं उसे इन लोगों ने कुछ कर दिया होगा हमारी लड़की अपने साथ डेढ़ लाख रुपया और 5 लाख का गहना लेकर घर से गई थी पैसे के लालच में कुछ गलत ना हो गया हो आज दिल्ली एवं आसपास के राज्यों में दिन पर दिन लड़कियां गायब हो जा रही है ,और जिस लड़के के साथ हमारी लड़की गई है उसका भी दिल्ली से आना जाना था हमारी लड़की इस वर्ष उच्च माध्यमिक कि परीक्षार्थी थी विगत 12 फरवरी से उसका परीक्षा चल रहा है, मेरी लड़की पढ़ाई लिखाई में अच्छी थी उसका विवाह 23 जनवरी को हम लोगों ने उसके रजामंदी से एक युवक से कराई थी, दोनों बहुत खुश थे हमें आशंका है कि अभय पासवान नामक युवक ने हमारी लड़की को हम लोगों से बदला लेने के लिए किडनैप किया है ,इस घटना के विषय में अभय पासवान की मां रेखा पासवान से पूछने पर कहा कि मेरा पुत्र अभय पासवान कहां पर है मुझे कुछ पता नहीं है कब वह लड़की लेकर फरार हुआ है इसकी भी जानकारी मुझे नहीं है, बाद में आस पड़ोस के लोगों से पता चला जब से अभय पासवान यहां से गया है उससे मेरा कोई संपर्क अभी तक नहीं हुआ है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *