कोल इंडिया के निदेशक ने पांडेश्वर एरिया का सर्वेक्षण किया

रानीगंज/ ईसीएल के निदेशक मानव संसाधन गुंजन कुमार सिन्हा ने अपनी टीम के साथ पांडवेश्वर क्षेत्र का शुक्रवार को दौरा किया ,दौरा के क्रम में निदेशक ने खुटाडीह कोलियरी के सभागार में कोलियरी अधिकारियों के साथ बैठक करके कर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने भूमिगत भत्ता लेकर खदान में नहीं जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और श्रमशक्ति का सही उपयोग करने खदान सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोयला उत्पादन बढ़ाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर दिशा निर्देश देने के बाद कोलियरी का कैंप लैंप घर का निरीक्षण कर्मियों का रेस्ट सेल्टर का निरीक्षण करने के साथ खदान में जाकर कोयला उत्पादन कार्यों को देखने के साथ सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया ,इससे पहले निदेशक मानव संसाधन को पांडवेश्वर क्षेत्र पहुंचने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य समेत क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन पल्लव खस्तगीर खुटाडीह कोलियरी के एजेंट संदीप कुमार साहा समेत अन्य अधिकारियों ने अंग वस्त्र और फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया ,मानव संसाधन निदेशक ने खुटाडीह कोलियरी खदान से बाहर आने के बाद क्षेत्रीय सभागार में मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक किया और ईसीएल की स्थिति के बारे में बताया ,निदेशक मानव संसाधन ने अधिकारियों के बीच स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिशा निर्देश की कोताही बरतने वाले अधिकारी को भी चार्ज शीट दिया जा रहा है ,इसलिए कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी दिशा निर्देश सही पालन होना चाहिए ,निदेशक के साथ महाप्रबंधक मानव संसाधन पुण्यदीप भट्टाचार्य ,निदेशक मानव संसाधन के तकनीकी सचिव उपस्थित थे ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *