रानीगंज के ऐतिहासिक पीर बाबा मेला को लेकर रानीगंज थाना मे प्रशासनिक बैठक

स्क्रिप्ट। रानीगंज के ऐतिहासिक हुजूर गौसे बंगाला के सालाना उर्स व पीर बाबा मेला की सुरक्षा, शांति और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रानीगंज थाना में प्रशासनिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन की ओर से रानीगंज उर्स मेला व पीर बाबा कमेटी के सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए गए। रानीगंज के प्रसिद्ध हुजूर गौसे बंगाला का सालाना उर्स मेला हफ्ता भर तक चलेगा। इस आयोजन में न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा उर्स मेला और अन्य आयोजनों के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ अन्य आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसीपी बिमान कुमार मिर्धा, रानीगंज थाना आईसी अमित सिंहो महापात्रा, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल साहजादा,पार्षद अख्तरी खातून, पार्षद नेहा साव समेत मेला कमेटी के सदस्यगण,फायर डिपार्टमेंट,बिजली विभाग सहित प्रशासन के सभी विभागों के लोग उपस्थित थे। वही बैठक के दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है ताकि यह धार्मिक आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।वही इस दौरान उपस्थित अथितियों के द्वारा पीर बाबा मेले को लेकर मुख्यरूप से भीड़ नियतरण,सुरक्षा व्यवस्था, पेय जल ,स्वास्थ्य व्यवस्था,बिजली,साफ सफाई सहित विभिन्न सुविधाओ पर विशेष ध्यान दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *