डॉ. बिजन मुखर्जी का उखड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान : भाजपा योजनाओं की दी जानकारी, सुनी समस्याएं

रानीगंज। रानीगंज के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी ने रविवार को रानीगंज विधानसभा के उखड़ा क्षेत्र के रथतला बावरी पाड़ा और बाबू पाड़ा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से घर-घर जाकर मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मुखर्जी के इस दौरे को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं—जैसे स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास, सड़क, राशन, शिक्षा और आर्थिक सहायता—पर खुलकर चर्चा की। डॉ. मुखर्जी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
इस मौके पर डॉ. मुखर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन योजना, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति योजनाएं तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं—के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती, जिसके कारण पात्र लाभार्थी भी वंचित रह जाते हैं। इसी उद्देश्य से वे लिखित लीफलेट के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि लोग स्वयं पढ़कर समझ सकें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लाभ प्राप्त कर सकें। इस मौके पर डॉ. मुखर्जी ने कहा,“हमें कई बार यह पता ही नहीं होता कि सरकार ने हमारे लिए कितनी योजनाएं शुरू कर रखी हैं। स्वास्थ्य, आवास, राशन, शिक्षा और आर्थिक सहायता जैसी अनेक योजनाएं भाजपा सरकार चला रही है। मेरा प्रयास है कि इन योजनाओं की सही जानकारी हर घर तक पहुंचे।” एक चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान का उल्लेख करते हुए डॉ. मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने हमेशा सेवा को ही अपना धर्म माना है। वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में रहकर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों का इलाज किया है और आगे भी समाज के साथ खड़े रहने का उनका प्रयास जारी रहेगा। आगे उन्होंने कहा,“मैं पेशे से डॉक्टर हूं और लोगों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। राजनीति हो या समाज सेवा—मेरा उद्देश्य हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहना रहा है। भविष्य में भी यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे बिना किसी झिझक के मेरे पास आ सकते हैं।” डॉ. मुखर्जी ने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक होती है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे जागरूक बनें, सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। आगे उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलजुलकर एक साथ प्रयास करें, तो उखड़ा और आसपास के क्षेत्रों को और अधिक विकसित तथा सशक्त बनाया जा सकता है। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में रुचि दिखाई और कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी समस्याएं भी साझा कीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आपको बता दे कि डॉ. बिजन मुखर्जी का यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से, बल्कि सामाजिक जागरूकता के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *