
आसनसोल। कोयला चोरी को रोकने के लिए सीआईएसएफ की टीम लगातार तत्पर है। सीआईएसएफ हेडक्वार्टर शीतलपुर के कमांडेंट राहुल यादव के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में सीआईएसएफ की टीम लगातार छापेमारी कर कोयला चोरी को रोकने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सीआईएसएफ की मोहनपुर कैंप एवं शीतलपुर हेड क्वार्टर की टीम ने संयुक्त रूप से कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाया अभियान के दौरान टीम ने कुल्टी थाना के चौरंगी फांड़ी के तहत बामना मोड़ के पास WB 37B6394 नंबर के एक अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। टीम ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चौरंगी पुलिस को सौंप दिया।
