
पांडवेश्वर। पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के गोगला वनग्राम में ‘आदिवासी एकांक नाटक प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया,इस नाट्य प्रतियोगिता में कुल सात आदिवासी नाट्य दलों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से समाज को संदेश दिया। पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र की आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती प्रदान की. इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती उपस्थित हुए.विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती आदिवासी परिधान में उपस्थित होकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उनके इस सहज और स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मानजनक व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर विधायक ने घोषणा की कि आदिवासी कल्याण विभाग की ओर से सर्पी इलाके में आदिवासी कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा, विधायक ने आदिवासी समाज के विकास को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया, इस अवसर पर कल्याण मंडल, गौतम घोष समेत भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे,
