आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद घायल मंडल अध्यक्ष से मुलाकात कर वित्तीय सहायता प्रदान की

रानीगंज । रानीगंज मंडल तीन के भाजपा अध्यक्ष इंद्रसेन राय पर हुए हमले को लेकर इलाके मे तनावपूर्ण का माहौल है आरोप है कि रानीगंज मंडल 3 के भाजपा अध्यक्ष इंद्रसेन राय पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा बर्बर हमला किया गया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वही इस पूरे घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के नेता और विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने अन्य पदाधिकारियों के साथ घायल इंद्रसेन राय से मुलाकात की। उन्होंने न केवल उनके स्वास्थ्य का हाल जाना, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में टीएमसी की आतंक और गुंडागर्दी निंदा योग्य है। यह बर्बर हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टीएमसी की इस तरह की हरकतों से कभी नहीं डरती और इस बार जनता हर हमले का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता टीएमसी को जवाब देने के लिए मजबूती से खड़ा रहेंगे और न तो अपना सिर झुकाएंगे और न ही पीछे हटेंगे। उन्होंने टीएमसी से लोकतांत्रिक तरीके से राजनीति करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *