आसनसोल नगर निगम में सफाई कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, कामकाज ठप

आसनसोल।आसनसोल नगर निगम द्वारा संचालित सफाई कर्मियों ने अपने मांगो को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे से नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों ने कामकाज पूरी तरह बंद कर धरना दिया है और वे अब भी नगर निगम परिसर में डटे हुए हैं।सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनके पीएफ की राशि अब तक जमा नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी आइडेंटी कार्ड, ₹15,000 मासिक वेतन, ईएसआई (ESI) के तहत मेडिकल सुविधा सहित अन्य मांगें उठाई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांगें रखने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे वे आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन जारी रखा। सफाई कर्मियों के काम बंद करने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *