विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द की कुछ ट्रेनों की सेवा, विशेष ट्रेनें बढ़ीं

खड़गपुर, 29 जनवरी । नागपुर मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई गई है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 18030 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस चार अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी। वहीं, 18029 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस छह अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक निरस्त रहेगी।
इसके अलावा, 12101 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस चार, पांच, सात, आठ, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। इसी क्रम में 12102 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस छह, सात, नौ, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को निरस्त की गई है।
इधर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, 06081 तिरुवनंतपुरम–संतरागाछी स्पेशल (प्रत्येक शुक्रवार) की सेवा 30 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। वहीं 06082 संतरागाछी–तिरुवनंतपुरम स्पेशल (प्रत्येक सोमवार) दो फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *