आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में 100 से अधिक सब-इन्स्पेक्टर्स का फेरबदल,सौमेन बनर्जी बने हीरापुर थानाध्यक्ष

आसनसोल। राज्य मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल और तेज हो गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार 100 से अधिक सब-इन्स्पेक्टर्स (SI) का तबादला किया गया है, साथ ही कल जारी किए गए आदेशों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन भी किए गए हैं। जिसमे कल के आदेश में बदलाव करते हुए अब सौमेन बनर्जी को हीरापुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही महिला सब-इन्स्पेक्टर नसरीन सुल्ताना, जिन्हें पहले हीरापुर थाना की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हें अब बल्लभपुर पुलिस फाड़ी का प्रभारी बनाया गया है। चुनाव से पहले प्रशासनिक पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे कमिश्नरेट (आसनसोल, रानीगंज, दुर्गापुर और कुल्टी) में 100 से अधिक अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।
यह कदम आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस द्वारा चुनावी तैयारियों और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए उठाया गया है। अधिकारियों के इन त्वरित तबादलों को चुनावी ड्यूटी के लिए पुलिस बल के पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *