
आसनसोल। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आज पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत 19 सब-इंस्पेक्टर (SI) और लेडी सब-इंस्पेक्टर (LSI) का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
इस फेरबदल की मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं
पांडवेश्वर थाना: तन्मय रॉय (SI) अब हीरापुर से स्थानांतरित होकर यहाँ के नए प्रभारी (O/C) होंगे।
हीरापुर थाना: लेडी सब-इंस्पेक्टर नसरीन सुल्ताना को हीरापुर थाने की कमान (O/C) सौंपी गई है।
आसनसोल उत्तर थाना: पंजाबी मोड़ के प्रभारी रहे करतार सिंह (SI) अब आसनसोल उत्तर थाने का कार्यभार संभालेंगे।
अंडाल थाना: नियामतपुर के प्रभारी अखिल मुखर्जी (SI) को अंडाल थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
फरीदपुर थाना: लक्ष्मीनारायण दे (SI) को जामुड़िया के केंदा पुलिस फाड़ी से फरीदपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियां: विजय दलपति (SI) को कोक ओवन, मेघनाथ मंडल (SI) को बराकर, और मनोरंजन मंडल (SI) को बुदबुद थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं, शियुली मंडल (LSI) अब कन्यापुर आईसी की जिम्मेदारी संभालेंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी परिदृश्य और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है।
