धूमधाम से संपन्न‌ हुआ बिहारीजी का बसंत महोत्सव व मंदिर स्थापना का रजत जयंती वर्ष

कोलकाता, 27 जनवरी‌‌ (शंकर जालान)। श्री बिहारीजी मंदिर के बैनर तले श्री बिहारीजी महाराज व श्री पुरुषोत्तमदास बाबा का 38वां बसंत महोत्सव और कोलकाता मंदिर का स्थापना रजत जयंती वर्ष रविवार (25 जनवरी) को धूमधाम से संपन्न हुआ। पाथुरियाघाट स्ट्रीट स्थित श्री बिहारीजी मंदिर में दोपहर दो बजे नीलू-बिरम प्रकाश सुल्तानिया द्वारा किए गए ज्योत प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ महोत्सव रात दस बजे के करीब आरती के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अनुपम श्रृंगार व छप्पन भोग के समक्ष कृष्ण कांत सोनी, प्रदीप शर्मा, मनोहर व्यास, विजय सोनी, निहाल ठाकरान, रोहित शर्मा (जिम्मी) व श्री श्याम मंडल (नूतन बाजार) के सदस्यों ने भजन रस की सरिता प्रवाहित कर उपस्थिति बाबा सेवकों को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर ताजा टीवी व छपते छपते के संपादक विश्वंभर नेवर, श्री मनोहर दास, स्थानीय पार्षद ईलोरा साहा, पूर्व पार्षद मृणाल साहा, समाजसेवी निर्मल सराफ व त्रिकोरी दत्ता समेत कई जाने माने लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों को शॉल व‌ दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
संचालन सच्चिदानंद पारीक ने किया। बसंत महोत्सव में सफलता में जुटे चंद बाबा सेवकों को भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। मंदिर के प्रमुख बिरम प्रकाश सुल्तानिया ने बताया कि बसंत महोत्सव में शामिल होने रायगढ़, रांची, चाईबासा, कुल्टी, आसनसोल, राजगंगपुर, खरसिया, चिड़ावा, नववृंदावन (भडूंदा) व टाटानगर के अलावा पड़ोसी देश नेपाल (काठमांडू) से भी दर्जनों की संख्या आए बाबा सेवक बसंत महोत्सव में शामिल हुए। सुल्तानिया ने बताया कि बसंत महोत्सव को सफल बनाने में बाबा सेवकों ने महत्ती भेमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *