
कोलकाता । श्री मैढ़ क्षत्रिय सभा एवं श्री बेलूर ब्राह्मण पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान ब्राह्मण संघ, अखिल भारतीय गौड़ ब्राह्मण सभा, खाण्डल विप्र सभा एवम् ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय स्वास्थ्य चेतना एवं परीक्षण शिविर का 28 जनवरी तक स्वर्णकार भवन, कलाकार स्ट्रीट में आयोजन किया गया है । संयोजक सज्जन सहल, जे पी सुगंध ने शिविर में डीसन, नारायणा हेल्थ, आयुर्वेदाचार्य लक्ष्मण व्यास, डॉ. ए के सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. नेहा वर्मा, नागरिक स्वास्थ्य संघ के नेत्र चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. दीपक मंडल, थर्मल एक्यूप्रेशर बेड, एक्यूप्रेशर चिकित्सा में सेवारत कविता एस गुप्ता, हेमन्त जोशी, अशोक गंगवाल, चिराप्रेक्टर 360 पैथी के डॉ. ए सिन्हा, डॉ. एस दत्ता, डॉ. पी बराई, एवम् मेडिकल स्टाफ की सेवाओं का नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने का निवेदन किया । सेवा शिविर के चेयरमैन आनन्द शर्मा, समाजसेवी शंकरलाल सणखत, बिमल पारीक, महेश हरितवाल, रामगोपाल पीपलवा, विकास शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, गणेश डोकवाल, विजय कुल्थिया, भीमसेन भामा, निर्मल शर्मा, अनिल गंगावत, सत्यनारायण सिंह, संजय उपाध्याय एवम् अतिथियों ने सेवा शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर कहा बढ़ता हुआ प्रदूषण, असंतुलित आहार, तनाव, महंगाई एवम् समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों, विशेषकर मध्यम एवम् गरीब वर्ग के नागरिक महंगी चिकित्सा से त्रस्त हैं । स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से सेवा शिविर का आयोजन किया गया है ।
