जामुड़िया के चुरुलिया में काजी नजरुल इस्लाम की उपयोग में लाई गई वस्तुओं को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी

जामुड़िया। जामुड़िया थाना अंतर्गत चुरुलिया में काजी नजरुल इस्लाम द्वारा उपयोग में लाई गई वस्तुओं को वहां से लगभग 200 मीटर दूर पश्चिम बंगाल सरकार के युवा कल्याण विभाग के अधीन नजरुल युवा आवास में रखने की व्यवस्था की गई है। आज इस प्रक्रिया का अंतिम दिन है। जानकारी के अनुसार, नजरुल कवि कक्ष में रखी गई उपयोग की वस्तुओं को आज स्थानांतरित किया जा रहा है। सुबह से ही पुलिस पहरे में यह कार्य किया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई थी। इस दौरान नजरुल विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष यह कार्य संपन्न हुआ। मौके पर काजी परिवार की सदस्य सोनाली काजी भी उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *