
अंडाल। रानीगंज विधानसभा के काजोरा लच्छीपुर मे मोहम्मद जमशेद उप भोला के नेतृत्व में सोमवार की संध्या लिट्टी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, विष्णु देव नोनिया, पार्थो देवाशीष, रुपेश यादव, वीर बहादुर सिंह, शशि चौबे, कौशिक मंडल सहित अंडाल के समस्त टीएमसी के नेता उपस्थित है। इस दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि लिट्टी चोखा उत्सव में आकर बहुत अच्छा लगा और आज के टाइम में लिट्टी इंटरनेशनल खाना बन चुका है और ठंड के मौसम में इस तरह का आयोजकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी लोग रहते हैं सभी बंगाली है जो हिंदी में बात करते हैं वह हिंदी भाषा बंगाली है और जो बगला में बात करते हैं वह बांग्ला वासी बंगाली है। हम लोग दीदी के नेतृत्व में बंगाल में एक साथ मिलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि 2026 में दीदी के नेतृत्व में बंगाल में फुल बहुमत के साथ फिर से हम लोग सरकार बनाएंगे
