विश्व विख्यात कुमार विश्वास पहली बार शिल्पांचल राम कथा के लिए पहुंच रहे हैं, लोगों में खुशी की लहर

रानीगंज/ पश्चिम बर्धमान जिला में पहली बार कुमार विश्वास के द्वारा राम कथा पाठ का भव्य आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। संस्कार संस्था की तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मुख्य आयोजक प्रदीप सराफ एवं जुगल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक तीन दिन व्यापी अपने-अपने रामकथा पाठ का आयोजन रानीगंज शहर के सियारसोल राजवाड़ी ग्राउंड में आयोजित होगा। संस्कार फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित अपने-अपने रामकथा की आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है । विश्व विख्यात डॉक्टर कुमार विश्वास ने वीडियो संदेश के माध्यम से रानीगंज की माटी में आने की बात कही है। संस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रदीप सराफ , महासचिव दशरथ अग्रवाल एवं जुगल किशोर गुप्ता एवं माननीय सदस्य के रूप में महेंद्र शर्मा, रामकुमार सारडा, दीपक कुमार अग्रवाल , दीपक तोदी, पवन कुमार केजरीवाल, विनय अग्रवाल ,राहुल अग्रवाल ,अनिल गोयल, विजय तोदी , प्रतीक सराफ एवं अन्य कई पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दे रहे हैं। पश्चिम बर्दवान जिला की जनता ने आभार व्यक्त किया है कि इस तरह का कार्यक्रम पहली बार इस क्षेत्र में विश्व विख्यात कुमार विश्वास को सुनने का अवसर प्राप्त होगा। पहली बार इस अंचल में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा राज्य के अन्य क्षेत्र बिहार, झारखंड एवं अन्य राज्यों से राम कथा सुनने के लिए श्रोता यहां पहुंचेंगे। समोसे देश में डॉक्टर कुमार विश्वास द्वारा आयोजित अपने-अपने राम कथा की धूम मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *