
कोलकाता, 30 अक्टूबर (शंकर जालान) । पारीक सभा (कोलकाता) का भव्य दीपावली प्रीति सम्मेलन बीते दिनों बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रीति सम्मेलन की शुरुआत लीलाधर शास्त्री द्वारा स्वस्तिवाचन और गणेश स्तुति से हुई। तत्पश्चात सभा के पदाधिकारियों ने विघ्नहर्ता गणेशजी व ऋषि पाराशरजी की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। छोटी उम्र के बड़े हारमोनियम वादक पारस पारीक ने मधुर धुन पर भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात मुक्ता जोशी के विशेष सहयोग में महिला समिति की सदस्यगण सरोज, वंदना, ज्योति, सुनीता, नीतू, विद्या व आचूकी ने कर्णप्रिय भजन सुनाकर कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर पार्षद द्वय मीना देवी पुरोहित (वार्ड 22) व विजय ओझा (वार्ड 23), पोस्ता थाना के प्रभारी जयंतो मुकेश बतौर अतिथि उपस्थित थे। संचालन की जिम्मेदारी विजय पारीक ने संभाली।
सभा अध्यक्ष प्रभुदयाल पारीक, उपाध्यक्ष बाबूलाल पारीक, नथमल पारीक, सांवरमल पारीक, महिला समिति अध्यक्ष संपत जोशी, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल पारीक और मंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, मार्गदर्शक सालिगराम पुरोहित, मोहनलाल पारीक, रामनिवास जोशी, सत्यनारायण शर्मा, अशोक पारीक सहित सह मंत्री पवन कुमार पारीक, ललित पारीक, कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडिया व मुल्तान मल पारीक उपस्थित थे। सत्यनारायण तिवाड़ी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
श्यामलाल पारीक (पाटमदेसर) के सौजन्य से शैक्षणिक पुरस्कार वितरण किया गया।
महिला समिति द्वारा परम गौ भक्त साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी का सम्मान अंगवस्त्र व शॉल से किया गया।
सभा मंत्री कृष्ण कुमार शर्मा ने संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभी समाजबंधुओं को दीपावली की शुभकामना दीं। श्रीकिशन पांडिया, नंदलाल जोशी, अंकित जोशी, मुकुल पांडिया ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
