
कोलकाता । परम श्रद्धेय भाईश्री रमेश भाई ओझा के श्रीमुख से काकुड़गाछी में 7 नवम्बर से श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में श्रीगणेश पूजन में श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में आयोजकों ने आस्था, भक्ति भावना से मनोकामना, संकल्प के साथ पूजा – अर्चना की । सनातन वैदिक हिन्दू धर्म की परम्परा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण, श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण एवम् संकल्प कर समाजसेवी आलोक – सुचिता, विकास – स्नेहा बाजोरिया, बनवारीलाल सोती, सुरेन्द्र अग्रवाल, विश्वनाथ सेकसरिया, श्यामसुंदर अग्रवाल, विजय गुजरवासिया, जगमोहन बागला, महावीर प्रसाद अग्रवाल, दीपक बंका, अनील चौधरी, विष्णु शर्मा, मनोज पराशर, प्रवीण मित्तल, संदीप गर्ग, ईश्वर गुप्ता, संदीप अग्रवाल, मोहन केडिया, दयानंद सोनी, बलदेव केडिया, पवन फतेहपुरिया, विनोद जालान, राजकुमार व्यास, निर्मल केडिया, नीरज खेतान, नरेन्द्र बागड़ी, एवम् आयोजकों ने पूजा – अर्चना की । श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में समाजसेवी अशोक – अम्बिका बाजोरिया का सक्रिय मार्गदर्शन, सहयोग है । निष्काम सेवा गीत – सेवा से बढ़ कर धर्म नहीं… की प्रस्तुति से सत्यनारायण तिवाड़ी ने भाव विभोर किया । सामूहिक आरती में बिमल भिवानीवाला, प्रदीप ढ़ेडिया, चांद रतन लखानी, महेश भुवालका, गोपाल दमानी, अशोक बाहेती, विकास चन्द चांडक, गोवर्धन मूंधड़ा, झबरू दुजारी, जे पी सुगन्ध, डॉ. एल एन ओझा, देवेन्द्र भैया, बल्लभ शंकर दवे, आलोक जयसवाल, नंदकिशोर लाखोटिया, रवि खन्ना एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए । श्रीगणेश पूजन में महिलाओं की विशेष उपस्थिति थी । बनवारी लाल सोती एवम् सुरेन्द्र अग्रवाल ने बड़ा पार्क, काक़ुड़गाछी में 7 से 13 नवम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने का निवेदन श्रद्धालु भक्तों से किया ।
