कोलकाता के 21 नंबर पारुई कांचा रोड स्थित श्री श्री राजराजेश्वरी अत्वैतानंदेश्वरी दुर्गामाता सप्तचूड़ा मंदिर में इस वर्ष भी नवरात्रि दुर्गोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। श्रीश्री ओंकारेश्वरम् मधु मण्डलेश्वरम् सेवाश्रम के मातृ साधक 1008 महा मण्डलेश्वर स्वामी अत्वैतानंद न्यायतीर्थ महाराज के प्रयास से आयोजित इस अनुष्ठान का शुभारंभ महालया के दिन हुआ।
देवी मधुमिता प्रभु प्रज्ञा, पियाली सेन और अपर्णा भौमिक के संयुक्त सहयोग से 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन मां की षोडशोपचार परंपरागत पूजा, योग्यता कार्य और आरती का आयोजन होगा। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे भक्तों के लिए मां का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर में स्थापित अष्टधातु की चिन्मयी देवी दुर्गा का दर्शन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संभव रहेगा। दशमी यानी 2 अक्टूबर को विशेष विजयादशमी अनुष्ठान होगा जबकि 3 अक्टूबर को सांय 4 बजे धर्मसभा एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। श्रद्धालु इस अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्तिभाव से मां की आराधना करेंगे।
कोलकाता से शुभ घोष की रिपोर्ट