जामुड़िया। जामुड़िया कोयलांचल के न्यू केंदा कोलियरी अंतर्गत ईस्ट केंदा कॉलोनी में आयोजित होने वाले ईस्ट केंदा सार्वजनिक दुर्गापूजा का खूंटी पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।शुक्रवार को पुरोहित द्वारा विधि विधान के साथ खूंटी पूजन किया गया जिसके पश्चात पंडाल निर्माणकर्ताओं द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।इस दौरान ईस्ट केंदा सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी के सचिव उमेश राम ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी काफी धूम धाम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि काल्पनिक मंदिर की तर्ज पर बन रहा पंडाल लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।वही पंडाल के साथ साथ भव्य मूर्ति तथा आधुनिक विद्युति सजावट दर्शनार्थियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन रहेगा।उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण कार्य पांडेश्वर के डेकोरेटर को सौंपा गया है जो खूंटी पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य में जुट गए है।खूंटी पूजन के दौरान ईस्ट केंदा कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी के सरोवर राम,अशोक राम,छोटन यादव,विद्यासागर यादव,मुन्ना गोप आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।