सिविल लाइंस में लहरिया की धूम, जमकर हुआ तीज धमाल

राजस्थानी गानों और भजनों पर झूमीं महिलाएं, क्विज में जीते गिफ्ट
– विधायक गोपाल शर्मा, हैरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल रहे अतिथि

जयपुर (आकाश शर्मा)। श्रावण शुक्ल तृतीया यानी हरियाली तीज के उपलक्ष में सिविल लाइंस क्षेत्र में लहरिया उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में हुए आयोजन में भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष और जयपुर नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ निधि पटेल भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री एवं पार्षद रेखा राठौड़ ने बताया कि लहरिया उत्सव में विभिन्न वन मिनट गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनकी विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर एकल और सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं और ओपन डांस फ्लोर एंजॉय किया।

विधायक गोपाल शर्मा ने सभी को श्रावण शुक्ल तृतीया हरियाली तीज उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि श्रावण मास में हर दिन की अलग महिमा है और जयपुर में तीज का महत्व किसी से छिपा नहीं है। विधायक शर्मा ने कहा कि महिलाओं का समाज में सशक्तिकरण न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित व प्रेरित करता है।

जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा सिविल लाइंस में मातृशक्ति के लिए लहरिया उत्सव का आयोजन सराहनीय है। समाज के विभिन्न मंचों पर भाजपा ने मातृशक्ति को तरजीह दी है। महिला सांसदों की संख्या भाजपा में सर्वाधिक है। भाजपा ने कई राज्यों में महिला मुख्यमंत्री, महिला उपमुख्यमंत्री, संसद और विधानसभा में अहम दायित्व महिलाओं को सौंपे है। पार्टी महिला मोर्चा के जरिए महिलाओं को संगठन और समाज के नेतृत्वकर्ता के तौर पर आगे लाने के लिए कृत संकल्पित है।

लहरिया उत्सव को संबोधित करते हुए जयपुर नगर निगम हैरिटेज की आयुक्त डॉ निधि पटेल ने कहा कि हरियाली तीज का त्यौहार देशभर में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। लेकिन राजस्थान और जयपुर में इसका विशेष महत्व है। डॉ पटेल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की जरूरत है, जिससे पारिवारिक और राष्ट्रीय विकास की गति में तेजी आएगी। नगर निगम हैरिटेज अपने स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए यथासंभव तत्परता से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष इंदु परमार,  चेयरमैन पार्षद पूनम शर्मा, चेयरमैन अंशु शर्मा, चेयरमैन ज्योति चौहान, पार्षद जिला मंत्री रेखा राठौड़, भाजपा महिला मोर्चा, वार्ड और बूथ स्तर तक की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?