बांग्ला वेब सीरीज “हारु द चाइल्ड लेबर” आर्या डिजिटल ओटीटी पर किया गया रिलीज

 

कोलकाता। आर्या डिजिटल ओटीटी पर बांग्ला वेब सीरीज “हारु द चाइल्ड लेबर” रिलीज किया गया।कहानी मनोरंजक व संदेशात्मक हैं।जो टाइटल से ही ज्ञात होता हैं कि वेब सीरीज मुख्यतः चाइल्ड लेबर के जीवन पर आधारित हैं।चूंकि,कानून के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के रोजगार पर प्रतिबंध हैं।लेकिन,कई कारणों से मजबूरी में बच्चों को भी काम करना पड़ता हैं।कुछ ऐसी ही हैं वेब सीरीज हारु द चाइल्ड लेबर,जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि हारु द चाइल्ड लेबर एक सामाजिक मुद्दे पर केंद्रित वेब सीरीज हैं।जिसे दर्शकों को देखना चाहिए।उन्होंने अपील किया हैं कि आर्या डिजिटल ओटीटी को अपार समर्थन प्राप्त हो रहा हैं।वैसे ही प्यार आशीर्वाद रिलीज वेब सीरीज,फिल्म आदि को भी दें।जिससे आर्या डिजिटल ओटीटी आगे भी यूं ही अग्रसर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *