भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात बताई :संजय सिन्हा

IEHRSC के इंटरनेशनल चेयरमैन की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली :आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खुशी जताते हुए मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के इंटरनेशनल चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि, ‘ आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देना बहुत जरूरी था। पाकिस्तान आतंकवाद को पालता- पोसता है और बाहर की दुनिया में इस बात से इंकार करता है। चोर की तरह भारत में आतंकवादी हमला कराता है। इसलिए पाकिस्तान और आतंकवादियों पर यह कार्रवाई बहुत ज्यादा जरूरी थी।’ संजय सिन्हा ने कहा कि, ‘ भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। आतंकवादियों का खात्मा बहुत जरूरी था। यह बहुत ही बेहतर कदम है। ‘ श्री सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के क्रम में आगे कहा कि, ‘ ऑपरेशन सिंदूर ने एक तरफ जहां आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, वहीं दूसरी ओर, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया।यह ऑपरेशन उन जवानों और नागरिकों की याद में किया गया जिन्होंने आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई।यह आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि और न्याय है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के सशस्त्र बलों का कड़ा जवाब है, जो दिखाता है कि देश आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। ‘ श्री सिन्हा ने कहा कि, ‘ भारत यह सुनिश्चित करे कि आतंकवाद के हर अपराधी पर कार्रवाई की जाए।’ ज्ञात हो कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किया गया कड़ा प्रहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *