
कोलकाता : श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा कोलकाता के सरोज गुप्ता कैंसर एन्ड रिसर्च इंस्टीटूट, ठाकुरपुकुर में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन हॉस्पिटल के सचिव श्री अंजन गुप्ता (सुपुत्र सरोज गुप्ता) दानदाता श्री पुरुषोत्तम बेरिया के करकमलो से किया गया एवं समिति के प्रधानसचिव श्री बिमल दीवान, उप-सचिव श्री पवन बंसल एवं श्री सुभाष सवालदवाला एवं मार्ग दर्शक श्री राजकुमार बोथरा साथ ही हॉस्पिटल के डा० गौतम भट्टाचार्जी (रेडिएशन ओनक्लोजिस्ट), डा० पार्था हालदर (मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट), डा० अभिमन्यु बिष्नु (क्लीनिकल ऑफिसर), के उपस्थिति में किया गया। श्री अंजन गुप्ता के आभारी है जिनका भरपूर सहयोग समिति को मिला। मशीन द्वारा संचालित शीतल जल प्याऊ का निर्माण श्री पुरुषोत्तम बेरिया ने अपने पूर्वजो कमला देवी भगतराम बेरिया के स्मृति में अपने आर्थिक सहयोग से करवाया। दानदाता की ओर से श्री पुरुषोत्तम बेरिया, श्री प्रीतम बेरिया, श्री प्रवेश बेरिया उपस्थित थे। इस प्याऊ से हॉस्पिटल के कर्मियों, रोगियों एवं उसके परिजनों को शीतल जल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के प्रयास से अपने चिर-परिचित दानदाताओं के आर्थिक सहयोग से कोलकाता महानगर एवं इसके उपनगरीय क्षेत्रों में और भी कई जगहों पर मशीन द्वारा संचालित शीतल जल प्याऊ चल रहा है एवं साथ ही नए प्याऊ का निर्माण करने की योजना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्त्ता दीपक अग्रवाल ( उद्योगपति एवं समाजसेवी), राजेश अग्रवाल , दिनेश खेमका, माणिक आदि की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
