शताक्षी महिला मंडल ईसीएल की ओर से प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को मिला सिलाई मशीन

आसनसोल। सताक्षी महिला मंडल की ओर से ईसीएल मुख्यालय साकतोड़िया के झालबागान स्थित डिशरगढ़ क्लब में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, वितरण कार्यक्रम ईसीएल के सभी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सताक्षी महिला मंडल द्वारा शुरू की गई महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित किया गया,कार्यक्रम में सताक्षी महिला मंडल की ईसीएल की अध्यक्षा किरण झा, सताक्षी महिला मंडल की उपाध्यक्षा जीरक आलम, अनुभा सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही,इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल ईसीएल की अध्यक्षा किरण झा ने कहा कि आज महिलाओं की स्वालंबन बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में चलाई जा रही सिलाई प्रशिक्षण में सफल छात्राओं को उनको सिलाई मशीन के साथ प्रमाणपत्र वितरण करके खुशी हो रही है, ईसीएल के सभी क्षेत्रों से सताक्षी महिला मंडल की शाखा अध्यक्षा इस कार्यक्रम में शामिल हुईं, कार्यक्रम के दौरान सभी क्षेत्रों की महिला प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जिन्हें सताक्षी महिला मंडल द्वारा सिलाई कौशल में पेशेवर रूप से प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *