
कोलकाता, 3 मार्च (शंकर जालान) ! फाल्गुन का महीने हो और होली की बात न हो, होली का जिक्र हो और फूल व गुलाल की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इन सब बातों को सच साबित करते हुए मध्य कोलकाता के पाथुरियाघाट स्ट्रीट स्थित श्री बिहारीजी मंदिर में रविवार (2 मार्च) को फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के दौरान भक्तों ने इत्र व फूलों से श्री बिहारीजी महाराज व श्री पुरुषोत्तमदास बाबा के साथ जमकर होली खेली और एक-दूसरे को रंगोत्सव की बधाई दी। अलौकिक श्रृंगार, दिव्य ज्योत और छप्पन भोग के समक्ष कृष्ण कांत सोनी और विजय सोनी ने कर्णप्रिय भजन सुनाकर उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर दिया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव को विराम दिया गया।
