कवयित्री सीमा गुप्ता को मिला इंद्रप्रस्थ प्रतिभा सम्मान

कोलकाता/ नई दिल्ली, 3 मार्च। होप आशा की एक किरण और डॉ यादवेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में कोलकाता निवासी कवयित्री सीमा गुप्ता को वर्ष 2025 का इंद्रप्रस्थ प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। नई दिल्ली के शास्त्री नगर स्थित एपीवी स्टुडियो में आयोजित समारोह में कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में श्रीमती गुप्ता को शनिवार (1 मार्च) को साफा, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों में से एक कबीर टाइगर ने बताया कि उक्त समारोह में राजनीतिक, पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा, पुलिस सेवा और प्रशासनिक सेवा में कार्यरत उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बीते साल अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। सम्मान प्राप्ति पर श्रीमती गुप्ता ने पत्रकारों को कहा कि सम्मान मिलने पर जितनी खुशी होती है उतनी ही जिम्मेदार भी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *