नई दिल्ली, 20 फरवरी ! काग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।
हालांकि भर्ती होने का सही समय तुरंत ज्ञात नहीं है। एक सूत्र ने कहा, उन्हें गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।
सितंबर 2024 में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती
इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले वह मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुई थी!
