विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

 

हुगली, 12 जनवरी : साहागंज डनलप हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राम पुकार सिंह “पुकार गाजीपुरी” ने किया, जिसका कुशल संयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं बेहतरीन संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक प्रभारी बिरेन्द्र कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व प्रधानाध्यापक एम. पी. वर्मा और वर्दवान के साहित्यकार आइ. डी. मिश्रा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।सभी अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद पर शिक्षाप्रद वक्तव्य के बाद काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ हुआ कालिका प्रसाद उपाध्याय अशेष की सुमधुर सरस्वती वन्दना एवं शिक्षक प्रभारी के स्वागत भाषण के साथ। तत्पश्चात, उपस्थित सभी रचनाकारों ने अपनी – अपनी रचनाओं का पाठ कर, इस अवसर को और भी अविस्मर्णीय बना दिया जिसमें राम नारायण झा देहाती , शकील गोंडवी, अवधेश मिश्र सबरंग, सविता पोद्दार, ओम प्रकाश चौबे, देवेश मिश्र और फैैसल भारती प्रमुख थे।काव्य गोष्ठी की समीक्षा करते हुए विशिष्ट अतिथि सह विद्यालय के पूर्व प्रभारी तरुन कुमार सिंह सभी लोग ने अपने अपने अंदाज में भूरि भूरि प्रशंसा की।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सिंह ने काव्य गोष्ठी के आयोजक संस्था के अध्यक्ष संजय शुक्ला सहित सभी श्रोताओं और रचनाकारों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने के लिए आह्वान किया।।कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में विद्यालय के शिक्षक अवधेश सिंह, संंजय कुमार साव, विनोद कुमार प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, श्याम कुमार राम, राजेश कुमार पासवान, सुनिता शुक्ला, लिली गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रीति धानुक, आर्यन गुप्ता, निखिल गुप्ता और प्रियम धानुक सहित अनेक सुधीजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हुआ वरिष्ठ शिक्षक सिनोद कुमार गौड के धन्यवाद ज्ञापन के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?