सम्मानित की गईं रचनाकार सीमा गुप्ता 

कोलकाता। देश की सांस्कृतिक राजधानी यानी कोलकाता निवासी रचनाकार (कवयित्री व लेखिका) सीमा गुप्ता को महिलाओं की दशा और दिशा पर बेहतरीन लेखन के लिए सम्मानित किया गया। महानगर के आउट्रम घाट में लगे गंगासागर मेला परिसर में कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से सीमा गुप्ता को सम्मानित किया। स्वर्णकार डेवलपमेंट एसोसिएशन, जय भारत नागरिक सेवा समिति, विद्यापति स्मारक मंच व सक्सेना सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की शाम श्रीमती गुप्ता को पुष्पहार और अंगवस्त्र (शॉल) पहनाकर सम्मानित किया। मालूम हो कि श्रीमती गुप्ता की रचनाएं (कविता, कहानी व लघुकथा) देश की कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है। सम्मान ग्रहण के बाद श्रीमती गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मान मिलने से जितनी खुशी होती है उतनी ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है सम्मान का मान रखने की। उन्होंने कहा कि मैं हर‌ स्थिति और‌ हर परिस्थितियों में बगैर किसी भेदभाव के नारी के सम्मान की रक्षार्थ लिखती रहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *