रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 का आयोजन को लेकर संवाददाता सम्मेलन

रानीगंज। औद्योगिक क्षेत्र रानीगंज में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 16 से 19 जनवरी तक रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से सियार सोल राजबाड़ी मैदान में कोल फील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर कल रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर चेंबर के अध्यक्ष रोहित खेतान अरुण भरतीया प्रदीप बाजोरिया ट्रेड फेयर कमेटी के चेयरपर्सन महेश खेड़िया जॉइंट चेयरपर्सन शरद कनोडिया ट्रेड फेयर के कोऑर्डिनेटर जुगल किशोर गुप्ता पत्रकारों से रूबरू हुए। इस मौके पर रोहित खेतान ने कहा कि 16 से 19 जनवरी तक ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाया जाएगा यहां पर रानीगंज के औद्योगीकरण की धारा को और गति प्रदान करने की कोशिश की जाएगी और यह दर्शाने की कोशिश की जाएगी की रानीगंज औद्योगीकरण के लिए एक बेहद फायदेमंद क्षेत्र है जिससे यहां के औद्योगीकरण को और बढ़ावा मिले वहीं प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि इस ट्रेड फेयर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि यहां के उद्यमियों को एक मौका मिल सके ताकि वह लोगों तक पहुंच सके और यहां पर जो स्टाल लगाए जाएंगे इसके जरिए उद्यमी और बाजार दोनों के बीच एक ब्रिज का काम किया जाएगा जिससे कि उद्यमियों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिल सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस ट्रेड फेयर के जरिए वह चाहते हैं कि नए उद्यमी उभर कर सामने आए ताकि रानीगंज के औद्योगिक इतिहास को आगे बरकरार रखा जा सके दूसरी तरफ अरुण भरतीया ने कहा कि रानीगंज ट्रेड फेयर के दौरान औद्योगीकरण से जुड़ी बातें तो होगी ही औद्योगीकरण को बढ़ावा देते हुए स्टॉल लगाए जाएंगे ही इसके अलावा यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जहां इस क्षेत्र के उन होनहार कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जाएगा जिससे कि वह अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंच सके सभी ने उद्योग से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम जनता से भी अनुरोध किया कि वह 16 से 19 जनवरी तक सियार सोल राजवाड़ी मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर में ज्यादा से ज्यादा आए और इस आयोजन का आनंद उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *