कोलकाता में नववर्ष की शुरुआत साफ आसमान और हल्की धुंध के साथ, राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड का असर बरकरार

कोलकाता, 01 जनवरी । नववर्ष की सुबह कोलकाता ने मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह की हल्की धुंध के साथ स्वागत किया। शहर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर है। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, अगले 24 घंटों में कोलकाता में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आर्द्रता अधिकतम 96 फीसदी और न्यूनतम 63 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में शहर में बारिश नहीं हुई है।
——–
पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों का हाल

राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर साफ देखा जा रहा है। उत्तर बंगाल के जिलों में, जैसे दार्जिलिंग और कलिम्पोंग, ठंड काफी तीव्र है। दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान सात-आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दिन में भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा।

जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में सुबह की धुंध और ठंडी हवाएं लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही हैं। इन इलाकों में दिन का तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

दक्षिण बंगाल के जिलों, जैसे हुगली, हावड़ा, और पुरुलिया में भी ठंड जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। पुरुलिया और बांकुड़ा जैसे जिलों में रात के समय ठंड का प्रभाव अधिक है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है। हालांकि, ठंडी हवाएं और साफ आसमान ने न्यूनतम तापमान को सामान्य स्तर पर बनाए रखा है। राज्य भर में आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?