अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ वाले बयान पर मलाइका का रिएक्शन

अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन में सबसे चर्चित जोड़ी थी। उम्र का फासला और मलाइका के एक बच्चे की मां हाेने की वजह से दाेनाें काफी ट्रोल किया गया था। कुछ महीने पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। अब सिंघम अगेन के एक इवेंट में खुद अर्जुन कपूर ने साफ कह दिया कि वह अभी सिंगल है। यह पहली बार है जब अर्जुन कपूर ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया है। इसके बाद मलाइका अरोड़ा की भी प्रतिक्रिया आ गयी।

एक इंटरव्यू में मलाइका से अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ वाले बयान के बारे में पूछा गया। इस पर मलाइका ने कहा, मैं एक इंसान हूं और मेरी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती। मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करूंगी। इसलिए अर्जुन जो भी कहते हैं, वह उनकी पसंद है।

अर्जुन कपूर हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे। शिवाजी पार्क में एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे के दीपोत्सव कार्यक्रम में अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी और अजय देवगन शामिल हुए। इस बार अर्जुन कपूर को देखकर लोगों ने पूछा ‘मलाइका…मलाइका कैसी हैं?’ लोग चिल्लाने लगे। तब अर्जुन ने कहा, ‘अरे, मैं अभी सिंगल हूं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *