अर्जुन चौरसिया के घर के पास पुलिस ने लगाया कैमरा

 

कोलकाता : काशीपुर के एक परित्यक्त मकान में शुक्रवार को फंदे से लटके मिले भाजयुमो उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया के घर के पास शनिवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा जिस जगह से अर्जुन सिंह की लाश मिली थी वहां भी पुलिस ने कैमरे लगाए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि साक्ष्यों से किसी भी तरह से हेरफेर अथवा छेड़खानी ना हो सके इसलिए कैमरे लगाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह एक परित्यक्त मकान से चौरसिया का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार को हवाई अड्डे से अमित शाह के स्वागत के लिए 200 बाइक रैली निकाली जानी थी जिसकी आगवानी अर्जुन चौरसिया को करनी थी। उसके पहले तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उसे अपहरण कर मौत के घाट उतारा है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से टांग दिया गया है। घटना के बाद शव बरामद करने मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा था। करीब छह घंटे बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले सकी थी। अर्जुन चौरसिया के घर पहुंचे अमित शाह ने आरोप लगाया था कि अर्जुन के घर वालों को मारपीट कर पुलिस जबरदस्ती शव ले गई थी। बाद में हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी आरजीकर अस्पताल के अलावा शनिवार सुबह कमांड अस्पताल में अर्जुन चौरसिया के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *