भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष नजर आए अलग अंदाज में,दुर्गापुर मे बुलेट से घूम-घूम कर चलाया सदस्यता अभियान

दुर्गापुर। पुलिस का काम तृणमूल कांग्रेस नेताओं के घर तक रंगदारी का रुपया पहुंचाना है, जिसके लिए अपराधियों ने उनके नेताओं को निशाना बना रहे है। उन तृणमूल नेताओं के परिवारों को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं रह गया है और अब वे केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद दिलीप घोष ने दुर्गापुर में आज मॉर्निंग वॉक के दौरान तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कही।
भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आज सुबह एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने बुलेट की सवारी की। दिलीप घोष शनिवार की सुबह सुबह चित्रालय मैदान की ओर निकले। हल्के व्यायाम के बाद उन्होंने दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरोंई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बिना हेलमेट पहने बुलेट बाइक चलाकर शहर के कई हिस्सों में घूम-घूम कर सदस्यता अभियान चलाया।
उसके बाद दिलीप घोष दुर्गापुर इस्पात नगर के डेविड मोड़ में चाय पर चर्चा में शामिल हुए। पूर्व सांसद दिलीप घोष ने टैब घोटाले के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि यह पैसा भी तृणमूल नेताओं की जेब में गया है। जिस भी पार्टी को यह पैसा मिला है, केंद्रीय एजेंसी को जांच करनी चाहिए और उन्हें कानून के अनुसार दंडित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। इस्कॉन जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की बात की जा हैं। अमेरिका जैसे देश इसका विरोध कर रहे हैं। इसका बुरा असर पश्चिम बंगाल में भी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *