श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा केसरिया ठंडाई वितरण कार्यक्रम संपन्न

कोलकाता : श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्यनारायण भगवान की सवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मीठी केसरिया ठंडाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता के निर्देशनुसार, सचिव बिमल दीवान द्वारा प्रेरित, सह-सचिव पवन बंसल एवं सुभाष सावालदावाला की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्यों महेश काबरा, संजय अग्रवाल (नीम का थाना), प्रमोद सुरेका, मोहित सुरेका, विनय सोनथालिया, विनोद अग्रवाल, ताड़क नाथ गुप्ता, महेश बन्का आदि की सराहनीय भूमिका रही।
समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ठंडाई ग्रहण कर समिति के सेवा भाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पार्षद विजय ओझा सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।उपरोक्त जानकारी सह-सचिव पवन बंसल द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *