आपसी द्वेष मिटाकर मनाएं होली : सुशील कोठारी

कोलकाता, 1 मार्च 2026: जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सुशील कोठारी द्वारा आयोजित होली मिलन उत्सव ने आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण पेश किया। ‘आपसी द्वेष मिटाकर मनाएं होली’ के संदेश के साथ आयोजित इस समारोह में विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व विधायक संजय बख्शी, पूर्व विधायक स्मिता बख्शी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में पार्षद विजय उपाध्याय, राजेश सिन्हा, एलोरा शाह, पोस्ता थाना प्रभारी जय प्रकाश मिधा, तृणमूल युवा कांग्रेस महासचिव सौम्य बख्शी, नेता स्वप्न बर्मन, वरुण मल्लिक, पप्पु तिवारी, तपन राय, मृणाल साहा, सचिन त्रिपाठी, पवन ओझा, रतन भौमिक, दारा सिंह, संजू बर्मन, रघुनाथ अग्रवाल, पवन शर्मा, संदीप सिंह बागेश मिश्रा, दिनेश सिंह व अजय सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इनकी मौजूदगी ने उत्सव की गरिमा बढ़ा दी।

पूर्व विधायक संजय बख्शी व पार्षद विजय उपाध्याय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। संजू मेहरा ग्रुप के प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेहमानों ने ठंडाई व अल्पाहार का लुत्फ उठाया तथा एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राजस्थानी पगड़ी-पेच व दुपट्टों से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया, जिसने माहौल को और रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता में मनोज झंवर, चंद्रू दमानी, हरि नारायण भट्टर, विशाल कोठारी, शशांक देराश्री, अभिषेक आसोपा, मनीष बिस्सा, जनार्दन अग्रवाल, रंजीत सिंह, सरोज मंडल सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

सुशील कोठारी ने कहा, “होली का त्योहार द्वेषभाव को भुलाकर एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं।
जोड़ासांको क्षेत्र के निवासियों ने इस उत्सव को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राजनीतिक मतभेदों के परे एकजुटता सिखाते हैं। होली के रंगों में डूबे इस मिलन ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *