छठ पूजा से पहले दुर्गापुर में दस हज़ार छठ व्रती माताओं को पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम शुरू

दुर्गापुर। छठ पूजा के शुभ अवसर पर शनिवार से दुर्गापुर में दस हज़ार छठ व्रती माताओं को पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। मायाबाज़ार, मेनगेट, ट्रंक रोड, दुर्गापुर स्टेशन और टाउनशिप इलाकों में हजारों लोग छठ पूजा के उल्लास में डूबे हुए हैं। यह पूजा दुर्गापुर की हिंदीभाषी समुदाय में अत्यंत लोकप्रिय है और बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।जिला अध्यक्ष सह पांडवेश्वर के विधायक की पहल पर इस वर्ष से दस हज़ार व्रतियों को पूजा सामग्री और साड़ी वितरण शुरू किया गया है। विधायक ने बताया कि दुर्गापुर के विभिन्न क्षेत्रों में छठ महापर्व बड़े ही भव्य रूप से मनाया जाता है।इसलिए इस वर्ष व्रतियों को विशेष सम्मान देते हुए पूजा सामग्री भेंट की जा रही है और अधिकांश घाटों को बाँधकर सुरक्षित किया गया है। साथ ही, हर घाट पर सफाई का काम निरंतर चल रहा है। छठ पूजा के अवसर पर बंगाली और हिंदीभाषी समुदाय,सभी मिलजुल कर इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। यह पवित्र त्योहार समाज के सभी वर्गों में एकता का संदेश पहुंचा रहा है।दुर्गापुर का जनजीवन छठ पूजा के उत्सव में सराबोर हो गया है,जहां धार्मिक भावनाएं और सांप्रदायिक सद्भावना सभी के बीच एक अनोखी भावना पैदा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *