ईसीएल मुख्यालय मे कोल इंडिया लिमिटेड की 50वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाया गया

आसनसोल। शुक्रवार को सकतोड़िया स्थित ईसीएल मुख्यालय में कोल इंडिया लिमिटेड और ईसीएल की स्थापना के 50 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाया गया। समीरन दत्ता, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समीरन दत्ता अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, मो. अंज़र आलम, निदेशक (वित्त/कार्मिक), नीलाद्री रॉय, निदेशक (तकनीकी) के सम्मानित उपस्थिति के साथ-साथ विभागाध्यक्ष, जेसीसी सदस्य, ईसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य और ईसीएल के कर्मचारी भी उपस्थित थे। पुष्पांजलि के बाद, सीएमडी और निदेशकों द्वारा कंपनी का झंडा फहराया गया, जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के भाषण के साथ सर्व धर्म प्रार्थना की गई। अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करने वाले विशेष भाषण के बाद, विभागाध्यक्ष, जेसीसी सदस्य, कल्याण बोर्ड सदस्य एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस हॉल में केक काटने के साथ समारोह का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *