जिला परिषद के उपाध्यक्ष विष्णु देव नोनिया ने राज्य के मंत्री मलय घटक की स्वस्थ कामना के लिए किया पूजा व शांति पाठ

अंडाल । पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया ने राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक के दीर्घायु कामना के लिए अंडाल के खासकाजोडा कोलियरी सुर्य मंदिर में शांति पाठ और पूजा अर्चना किया। पूजा में उनकी धर्म पत्नी पूर्व जिला परिषद की कर्माध्यक्ष रेनु देवी नोनिया भी शामिल हुई। इस दौरान काजोरा ग्राम पंचायत के प्रधान सहित अन्य सदस्यगण पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर विष्णुदेव नोनिया ने कहा राज्य के मंत्री और पश्चिम बर्दवान के गार्जियन हम सब का गार्जियन मलय घटक जी का हार्ट सर्जरी हुई है। हम सभी चाहते हैं। मलय घटक जल्द स्वस्थ्य होकर लौटे और पहले जैसा ही हमारे साथ मिलकर काम करे। उनके स्वस्थ्य कामना के लिए यह शांति पाठ और पूजा सुर्य मंदिर में रखे थे। इस पूजा को सफल आयोजन में मनोज नोनिया, कौशल सिंह, प्रधान मनिसा शर्मा, भागूनी हरिजन, उमेश कौडा, जवाहर नोनिया, इंद्रजीत नोनिया और पंडित विजय कुमार अधिकारी सभी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *