नागरिक स्वास्थ्य ने किया अंतर्विद्यालय बुद्ध ब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन

बौद्धिक विकास कर संस्कृति का निर्माण करने के लिये संस्कार आवश्यक है – डॉ. बिट्ठल दास मूंधड़ा ।

कोलकाता । अंतर्विद्यालय बुद्ध ब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन पद्मश्री प्रह्लाद राय अग्रवाल की अध्यक्षता में नागरिक स्वास्थ्य संघ ने किया । उद्घाटनकर्ता समाजसेवी डॉ. बिट्ठल दास मूंधड़ा, प्रमुख वक्ता डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, निर्णायक डॉ. मोहित साव, चित्तरंजन चट्टोपाध्याय, सुभाष चंद्र सराफ एवम अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुरेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकास चन्द चांडक, संजय मूंधड़ा (संयोजक), नरेन्द्र अग्रवाल, बिमल बालासिया, मदन मोहन दमानी, महेश आचार्य, गोवर्धन मूंधड़ा, संजय सांगानेरिया, विकास जयसवाल एवम कार्यकर्ताओं ने किया । डॉ. बिट्ठल दास मूंधड़ा ने छात्र – छात्राओं के प्रति अपने आशीर्वचन में कहा मन को साधने की प्रक्रिया एवम बौद्धिक विकास कर संस्कृति का निर्माण करने के लिये संस्कार आवश्यक है । मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए समाज निर्माण के लिये संगठन के कार्यकर्ताओं में संस्कार, गुण जरूरी है । राष्ट्र, समाज के निर्माण एवम सुख – शान्ति के लिये मानवीय गुणों को विकसित करना होगा । डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी ने जागृत मस्तिष्क पर अपने आशीर्वचन में कहा मानव जीवन में जागरूक रहते हुए विकास पथ पर चलते रहें । उन्होंने राष्ट्र एवम समाज के प्रति नैतिक कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा दी । पद्मश्री पी आर अग्रवाल ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा अमेरिका, ब्रिटेन में उच्च पदों पर भारतीय पदासीन हैं, उन्होंने छात्र – छात्राओं को शुभकामना दी । सभी विजेताओं एवम प्रतिभागी विद्यालय तथा छात्राओं को सम्मानित किया गया । सुरेन्द्र अग्रवाल, इन्द्र कुमार डागा, विकास चन्द चांडक ने सन 1951 में स्थापित संस्था की निरन्तर प्रगति एवम सेवा कार्यों की जानकारी दी । संचालन अविनाश गुप्ता एवम धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी कुमार बियानी ने किया । आलोक दमानी, अशोक दुजारी, मयंक धूत, महेश भट्टड़, मयंक बाहेती, अनन्त जैन, एस आर केजरीवाल, अनुराधा चांडक, मधुसूदन सफ्फड़, राजकुमार कोठारी एवम कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *