
कोलकाता : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से स्थानीय हिंदुस्तान क्लब, कोलकाता में सम्मेलन के पुरोधा पुरुष स्वर्गीय नंदकिशोर जी जालान के जन्म शतवार्षिकी समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपने अध्यक्षीय भाषण में लोहिया ने कहा कि स्वर्गीय जालान दीर्घ 50 वर्षों तक सम्मेलन की अहर्निश सेवा की,जो कि आने वाले पीढियो को प्रेरणा देती रहेगी। स्वर्गीय जालान का जीवन समाज एवं सम्मेलन के प्रति समर्पित था। आज कार्यकर्ताओं का अभाव है एवं नेताओं की भरमार है। उनके जीवनी से हमें शिक्षा मिलती है कि संस्था मे कुछ श्रेय लेने वाले होते हैं एवं कुछ काम करते हैं। समाज में हम कितना भी अच्छा काम कर लें लेकिन हमारी कमी निकालने वाले फिर भी रह ही जाएंगे। इन सब बातो से काकार्यकर्ता को हतोत्साहित नही होना चाहिए एवं अपना सर्वश्रेष्ठ समाज को देते रहना चाहिए। सब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होती लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी एक सफल नेतृत्व अवसर ढूंढ लेता है। इस सत्र के नारे आपणो समाज-एक समाज-श्रेष्ठ समाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने समाज के सभी घटकों को एक मंच पर संगठित होने का आह्वान किया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल रूंगटा ने स्वर्गीय जालान के अवदान का स्मरण करते हुए कहा की जालान जी सदा सम्मेलन के विषय में ही सोचते थे। उन्होंने उनके स्मरण में नंदकिशोर जालान स्मृति पुरस्कार देने का उल्लेख किया, जिसका स्वागत किया गया। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान ने स्वर्गीय जालान के जीवन के विषय में प्रकाश डालते हुए उनके पारिवारिक पक्ष के बारे की बातों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे सदा परिवार में पूजनीय रहे एवं इस समारोह में उपस्थित होकर पूरा परिवार गौरवान्वित हो रहा है। प्रधान वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि सम्मेलन एवं जालान जी एक दूसरे के पर्यायवाची हो गए थे। उन्होंने कहा की जालान जी के साथ उन्होंने 12 वर्षों तक सम्मेलन में कार्य किया एवं सदा ही उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने स्वर्गीय जालान के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। प्रधान अतिथि एवं प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी सजन भजनका ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना में स्वर्गीय जालान की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी स्थापना के समय स्वर्गीय जालान अनेक क्षेत्रों में जाकर युवाओं में चेतना का संचार किया एवं युवा मंच के उपादेयता पर प्रकाश डाला। यह उनके प्रयासों का ही प्रतिफल है कि सन 85 मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना हुई और आज वह युवा संगठन के रूप में पूरे देश में उभर कर आया है एवं समाज की सेवा में कार्यरत है। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र भट्टर एवं सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरिप्रसाद कनोडिया ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रारंभ में शिवान एवं मान्विता जालान ने गणेश वंदना प्रस्तुत की एवं मिहिका जालान ने स्वागत गीत। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री पवन जालान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश जैन में धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने किया। इस अवसर पर रश्मि जालान के निर्देशन में बनी स्वर्गीय जालान के जीवन पर एक वृति चित्र का सफल प्रदर्शन हुआ जिसे सभी ने सराहा। समाारोह में सम्मेलन के मासिक पत्रिका समाज विकास के विशेषांक का विमोचन सभी मंचासीन अतिथियों के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गण पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाला, रामावतार पोद्दार, संतोष सराफ, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय गोयनका,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान, निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका, रमेश बूबना,विश्वम्भर नेवर, अरुण गाडोदिया, राजेश सोंथालिया, राजेश पोद्दार, योगेश अग्रवाल, विश्वनाथ भुवालका, पवन बंसल, अनिल डालमिया, सजन बेरीवाल, प्रकाश हरलालका, नंदकिशोर अग्रवाल, कैलाश काबरा, अनिल मलावत, अरुण मलावत ,शिव रतन फोगला, प्रमोद शाह, अनिल जाजोदिया,श्री सुंदर प्रकाश, अजय अग्रवाल, शोभित छावछरिया, बनवारी लाल जालान, अरुण जालान, संदीप सेकसरिया, ओम प्रकाश सेकसरिया,श्रीमती अनुराधा खेतान एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
