औद्योगिकरण हेतु सभी संसाधन उपलब्ध : सुभाष अग्रवाला

आसनसोल | दक्षिण बंगाल के प्रमुख वाणिज्य संगठन फोसबेकी द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से गुरुवार को आसनसोल क्लब में एक उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ | इस संगोष्ठी का शीर्षक वे टू गो रखा गया ,जिसका प्रमुख उद्देश्य दक्षिण बंगाल के 11 जिलों को नवोदित उद्यमियो को औद्योगीकरण के प्रति प्रोत्साहित करना था | इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सुभाष अग्रवाला ,महासचिव सचिन राय ,अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान ,कार्यकारी अध्यक्ष स्वपन चौधरी सहित संगठन में से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे | संगठन के चेयरमैन सुभाष अग्रवाला ने बताया कि औद्योगिकरण हेतु सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है | इस प्रकार के संगोष्ठीयो से युवाओं को एक नई दिशा मिलती है ,उन्होंने कहा कि औद्योगिकरण में यद्यपि कई चुनौतियां हैं, तथापि इससे अधिक अवसर भी है जिनका लाभ उठाकर बंगाल पुनः अपने औद्योगिक गौरव को प्राप्त कर सकता है | विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिम बर्दवान के जिलाअधिकारी एस पोनाबलम ने फोसबेकी के इस प्रयास को सरहाना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *