जामुड़िया। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार तथा बेरहमी से हत्या करने के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर शुक्रवार को पुरे राज्य में भाजपा की ओर से चक्का जाम करने का आव्हान किया गया था।इसी क्रम में जामुड़िया पेट्रोल पंप के पास जामुड़िया भाजपा की तरफ से सड़क अवरोध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।सड़क अवरोध लगभग पन्द्रह मिनट तक चला जो पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ।वही इस मौके पर भाजपा के जिला महासचिव सचिव तपस राय,मंडल चार अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता संतोष सिंह,साधन माझी, सनी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरान भाजपा जिला महासचिव तापस राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला होते हुए भी राज्य में महिलाए सुरक्षित नहीं है।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में जीस महिला डॉक्टर के साथ यह शर्मनाक घटना घटित हुई है वह अपने परिवार का एक मात्र सहारा थी।उन्होंने कहा की जिस राज्य में डाक्टर सुरक्षित नहीं है वहा आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकते है।राज्य की मुख्यमंत्री खुद ही स्वस्थ्य मंत्री हैं लेकिन उन्होंने डाक्टर छात्री को इन्साफ दिलाने के लिए कोई भी कड़े कदम नहीं उठाए हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।इसके साथ ही कोलकाता पुलिस के कमिश्नर विनीत गोयल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा की जब तक महिला डॉक्टर के परिजनों को इन्साफ नहीं मिलता है तब तक भाजपा का यह आंदोलन जारी रहेगा।